
नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत एक दिन की अधिकारी बनी छात्रा
खंड विकास अधिकारी खड्डा का पद संभाली छात्रा
संवाददाता अर्जुन गुप्ता
कुशीनगर जनपद के विकास खंड खड्डा में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद इण्टर मीडिएट कॉलेज खड्डा की बारहवीं 2021 बैच की मेधावी छात्रा मुस्कान मद्धेशिया पुत्री दिनेश कुमार खड्डा वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन को एक दिन के लिए खड्डा ब्लॉक का विकास खंड अधिकारी बनाया गया।
पद-भार ग्रहण करते ही अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अधिकारी बनी छात्रा ने लोगो से मिली तथा आंगनबाड़ी केंद्र की जांच करते हुए समस्याओं को जानी एवं आए हुए लोगो का फ़रियाद सुनी।
नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत अधिकारी बनी छात्रा
एक दिन के लिये खंड विकास अधिकारी बनने पर विद्यालय के प्रबंधक केदार प्रसाद गुप्त, अध्यापक विनोद कुमार चौधरी, चंद्रशेखर श्रीवास्तव ,शिवशरण यादव ,राजेश सिंह ,आदित्य मिश्रा, शैलेस गुप्ता अखिलेश गुप्ता ,सोनू कुमार मिश्रा ,सुनील सिंह ,शैलेंद्र कुमार , आदि अध्यापक गण ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य केदार प्रसाद गुप्त ने शासन के इस आयोजन की सराहना की एवं छात्रा मुस्कान मद्धेशिया को सुनहरे भविष्य की शुभकामनायें दी।