
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब
चौक और चौराहों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रहा बोर्ड और बैनर लगाने की लगी रही होड़
एसके भारती/कुशीनगर
समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सुनने के लिए नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया नहर स्थित आईटीआई चौराहे पर निर्धारित समय से काफी विलम्ब से आने पर भी कार्यक्रम स्थल पर सपाई डटे रहे और अपने मुखिया को सुनने के बाद ही कार्यक्रम स्थल से वापस गये। उपस्थित जनसमूह को देखकर नेतागण काफी गदगद दिखे, वही पर भावी विधानसभा के प्रत्यासीयो ने भी भीड़ को जुटाने में कोई भी कोर कसर नही छोड़ा ।
विजय यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटाई गई भीड़
कार्यक्रम स्थल से लेकर चौक और चौराहे तक बोर्ड और बैनरो से पटा हुवा दिखा। सम्भावित प्रत्यासियो ने बोर्ड और बैनर लगाने में कोई भी कोर कसर नही छोड़ा था। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधन में सभी नेताओं ने वर्तमान सरकार को जमकर कोसा। वही पूर्व मुख्यमंत्री ने महंगाई, बेरोजगारी और बेतहाशा बढ़ते हुवे पेट्रोलियम पदार्थों पर प्रदेश सरकार पर खूब बरसे। उन्होंने आगे कहा कि हर तरफ सपा की लहर है और आने वाले समय मे सपा ही पूर्ण रूप में बहुमत में आकर अपना सरकार बनाएगी। दिन प्रतिदिन बढ़ते हुवे जनाधार को देखकर अन्य दलों के नेताओ में बेचैनी व्याप्त हो गयी है। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि खेतो में काम कर रहे किसानों और देश के जवानों के साथ सरकार छल कर रही है और किसानो की आय दुगुनी करने पर भी जमकर कटाक्ष करते हुवे कहा कि किसानो की आय दुगुनी तो नही हुई पर उनकी कृषि सम्बंधित समानो की लागत दुगुनी और तिगुनी जरूर हो गयी है। आज के दौर में नौजवान, किसान और देश का जवान उम्मीदो भारी आंखों से सपा के आने की राह देख रहा है जो 2022 में साकार होगा।