उत्तर प्रदेशकुशीनगर

राष्ट्रीय नारी शक्ति संगठन ने दिया पीड़ित महिला सरिता को न्याय दिलाने का भरोसा

नारी शक्ति संगठन ने महिला को न्याय दिलाने का उठाया बेड़ा

एसके भारती/कुशीनगर

राष्ट्रीय नारी शक्ति महिला संगठन के तीन सदस्यी टीम ने रविवार को देर शाम तक नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पटखौली गांव में जाकर ग्रामीणों, पीड़िता और अनुज के परिजनों से मिलने के बाद नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष से भी मिलकर पीड़िता सरिता के प्रकरण में पूरी जानकारी लेने के बाद पीड़िता को अतिशीघ्र ही न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वही संगठन के महिलाओं से थानाध्यक्ष ने
लड़के के परिजनों को थाने बुलाकर इस समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिए है।

पीड़िता को न्याय दिलाना हमारी प्रथम प्राथमिकता :- सरिता दुबे

बताते चले कि पहले पति के ठुकराने और उसके बाद प्रेमी के द्वारा अपनाने और कुछ साल बाद उसके द्वारा भी ठुकराने से अपने दो मासूम बच्चों के साथ जिंदगी के बीच मजधार में फंसी हुई सरिता को जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों से भी न्याय की उम्मीद टूट गयी तो उसने राष्ट्रीय नारी शक्ति महिला संगठन के सदस्यों से अपनी व्यथा को बताते हुवे न्याय की गुहार लगाई। रविवार को संगठन की राष्ट्रीय सचिव सरिता दुबे, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष संजू यादव और कुशीनगर जिलाध्यक्ष पूजा उर्फ पूनम मिश्रा की तीन सदस्यी टीम ने पटखौली गांव में आकर पीड़िता, उसके प्रेमी के परिजनों और ग्रामीणों से मिलकर इस प्रकरण की पूरी जानकारी लिए। संगठन की महिलाओं ने प्रेमी अनुज के परिजनों पर सरिता को अपनाने और उसको अपने घर मे रखने के लिए नियमानुसार थोड़ा सा दबाव बनाई पर अनुज के परिजनों ने सरिता को अपनाने से इनकार करते हुवे उसको भला बुरा कहते हुवे बदचलन तक का भी संज्ञा दे दिये।

मासूमों के प्यार ने महिला को बनाया लाचार व बेबस

महिलाओं ने पीड़िता सरिता को लेकर नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय से भी मिली। जहां पर उन्होंने अतिशीघ्र ही इस समस्या का कोई सटीक समाधान निकालने का आश्वासन दिये।
राष्ट्रीय नारी शक्ति महिला संगठन की पदाधिकारियों ने बताई कि समाज मे आये दिन हो रहे महिला उत्पीड़न की घटनाओं और उसमें न्याय का न मिलना आदि को लेकर महिला संगठन बनाया गया है। जिसमे समाज के शोषित, उपेक्षित और गरीबी के आलम में बेबसी और लाचारी का जीवन यापन कर रही महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। अब चाहे जैसे भी हो पीड़िता सरिता को भी न्याय अब महिला संगठन ही दिलाएगा।
इस प्रकरण में नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि सरिता वाले प्रकरण में महिला संगठन के तीन सदस्यी टीम ने थाने आकर पूरे प्रकरण की जानकारी लिया। ये प्र््

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button