
उत्तर प्रदेशकुशीनगर
यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर यातायात कर्मी हुए नगद से पुरस्कृत
यातायात निरीक्षक कुशीनगर सत्य सान्याल ने किया पुरस्कृत
कुशीनगर/संवाददाता आनंद मणि त्रिपाठी
दिनांक 06 मार्च 2022 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में यातायात निरीक्षक कुशीनगर सत्य सान्याल शर्मा द्वारा मतदान के उपरांत पोलिंग-पार्टियों के द्वारा ईवीएम मशीन जमा करने के दौरान यातायात व्यवस्था ड्यूटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यातायात कर्मियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा समस्त यातायात कर्मियों को बधाई दी गयी। साथ ही साथ आगामी 10 तारीख को मतगणना ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्ययोजना करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ज्ञातव्य है कि इस बार यातायात के उत्कृष्ट प्रबंधन के कारण बहुत ही अल्प समय में ईवीएम मशीन जमा हो गयी थी तथा किसी प्रकार के जाम की स्थिति पैदा नही हुई जिसकी सभी लोगों द्वारा काफी सराहना एवं प्रसंशा की जा रही है।