उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव महेंद्र दूधनाथ यादव ने विधानसभा तमकुही राज में किया जनसंपर्क

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर लोगों से मुलाकात की गई चर्चा

तमकुहीराज

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेद्र दूधनाथ यादव ने बृहस्पतिवार को तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होने कहा कि भाजपा के झुठे वादो को जनता समझ गई है यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कुमार लल्लू तीसरी बार विधायक बनने जा रहे है।

तीसरी बार कांग्रेस विधायक होंगे अजय कुमार लल्लू

विधानसभा क्षेत्र के पांच दिवसी भ्रमण में आए श्री यादव जवही, नरेंद्र जवही दयाल, गौरहा, भगवानपुर, भुलिया, सेवरही,पिरोजहा , तमकुहीराज आदि स्थानों का भ्रमण करने के उपरांत कहा कि भाजपा जिस गुजरात माडल की बात करती है उसका सच वहां जाने के बाद पता चलता है। आज गुजरात की जनता भाजपा से उब चुकी है। यही स्थिति यहां भी देखने को मिल रही है। लोग मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से आजिज है। भाजपा के झुठे वादे इस बार काम नहीं आने वाले हैं। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र के लोगो से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार लल्लू के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। इस दौरान अशोक पटेल, अनिल पटेल, लल्लन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page