उत्तर प्रदेशकुशीनगर

राइस मिलरों की हड़ताल से धान खरीद की गति को लगा विराम

किसानों से खरीदे हुए धान गोदाम को किया है जाम

खड्डा/कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र अंतर्गत राइस मिलरों की हड़ताल से किसानों के धान की खरीद काफी प्रभावित होने लगा है। राइस मिलरों का क्रय केंद्र से अनुबंध सही तरीके से नही होने के कारण खरीदे गए धान का उठान नहीं हो पा रहा है। जिससे केंद्र पर धान को सुरक्षित रखने की समस्या को देखते हुए खरीद की गति में विराम लग गया है। खरीद और उठान में अवरोध उतपन्न होने से किसान और गोदाम इंचार्ज दोनो सकते में आ गए है।

आई असुविधाओं को लेकर मिलरों ने किया हड़ताल

जबकि राइस मिलर सरकार के द्वारा निर्धारित 67% की रिकवरी को कम करने, धान कुटाई की धनराशि को बढ़ाने और परिवहन व्यय की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजने आदि की मांग को लेकर हड़ताल पर है।
खाद्य एवं रसद विभाग विपणन शाखा नेबुआ नौरंगिया के विपणन निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि उक्त केन्द्र से धान की खरीद शुरुवाती दौर में काफी तेजी से चला पर मिलरों के हड़ताल ने धान खरीद की गति को धीमा कर दिया है। लक्ष्मीपुर स्थित गोदाम किसानों से खरीदे गये हुवे धान से भरा पड़ा हुवा है। मिलरों के हड़ताल के चलते इसका उठान नही हो पा रहा है।

निर्धारित प्रतिशत को कम धान कुटाई के राशि को बढ़ाने का किया गया है मांग

जिसकी देख रेख और रख रखाव आदि का समस्या उत्तपन्न हो गया है। गोदाम में जगह न होने के कारण धान खरीद की गति में विराम लगा हुवा है। अब तक केन्द्र में दर्जनों किसानों से लगभग 780कुंटल धान की खरीद हो चुका है और पीएफएमएस के माध्यम से सबका शत प्रतिशत भुगतान भी कर दिया गया है। ऑनलाइन करवाये हुवे शेष किसानों से खरीदारी करना अभी बाकी है पर मिलरों की हड़ताल और गोदाम में जगह नही होने के कारण धान की खरीद प्रभावित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button