
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट के पदाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में ध्वजारोहण कर छात्र छात्राओं के साथ मनाया पर्व
खड्डा/कुशीनगर
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट कुशीनगर के जिला प्रभारी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच मनाया गणतंत्र दिवस का महापर्व राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट के कुशीनगर जिला प्रभारी सुदामा सिंह पटेल ने खड्डा नगर में भ्रमण के दौरान स्कूलों, कालेजों, तहसील, ब्लाक भ्रमण करते हुए राजहंस पब्लिक एकेडमी पर पहुंचकर शिक्षकों एवं बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया बताते चले कि राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रिया कुमारी के निर्देशानुसार जनपद कुशीनगर के जिला प्रभारी सुदामा सिंह पटेल ने खड्डा नगर के राजहंस पब्लिक एकेडमी पर पहुंचकर शिक्षकों एवं बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रीय गान गाया गया एवं राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई साथ ही साथ गणतंत्र दिवस की शुभ अवसर पर बच्चों के बीच जिला प्रभारी सुदामा सिंह पटेल ने कहां हमारे देश के तीन रंगों में रंगा हुआ तिरंगा एवं बीच में राष्ट्रीय चिन्ह चक्र राष्ट्र का प्रतीक है
विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद बच्चों के साथ मिलकर मनाया पर्व
जब हमारा देश अंग्रेजों के हाथों में गुलाम था तो हमारे देश के महापुरुष महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह तथा देश के महापुरुषों ने आजादी के लिए संग्राम छेड़कर अपनी जानो की कुर्बानियां दी तब जाकर हमारे देश को आजादी मिली 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश आजाद हुआ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को हमें हमारी संविधान मिली तथा हमें संविधान के अंदर पिरोया गया बच्चों आने वाले समय में आप इस भारत देश के कर्णधार हैं हमें अपने देश के क्रांतिकारी एवं शहीदों की कुर्बानियां हमेशा याद रखना चाहिए जिला प्रभारी सुदामा सिंह पटेल ने अपने हाथों द्वारा बच्चों को मिठाइयां खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जय हिंद का नारा दिया कार्यक्रम के दौरान राजहंस पब्लिक एकेडमी के प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता मिश्रा, शिक्षक अंभोजमिश्रा, शिक्षिका कुमारी माधुरी, कंचन, सीता कुमारी, ललिता कुमारी एवं एकेडमी के समस्त बच्चे मौजूद रहे।