
उत्तर प्रदेशकुशीनगर
कुशीनगर में हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आश्रम में रहने वाली सेविका का पिटकर की गई थी हत्या
कसया/कुशीनगर
कसया थाना क्षेत्र के प्राचीन कबीर आश्रम मल्लूडीह पर रहने वाली सेविका जमुनी देवी को मार-पीट कर हत्या कर देने वाले अभियुक्त को कसया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सेविका का आश्रम में की गई थी हत्या
बता दें कि अभियुक्त परशुराम पाण्डेय पुत्र परमहंस पाण्डेय चड़ेरिया थाना गगहा जनपद गोरखपुर के निवासी ने प्राचीन कबीरा आश्रम में रहने वाली सेविका जमुनी देवी को 2 दिसंबर 2021 को मार पीट कर हत्या कर फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को अथक प्रयास करनी पड़ी और 3 दिसंबर 2021 के दिन हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिस पर पुलिस ने हत्यारोपी पर स्त्रियां की धारा का मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।