
उत्तर प्रदेशकुशीनगर
अत्यधिक ठंड लगने के कारण नीलगाय की हुई मौत
वन क्षेत्र रेंज खड्डा अंतर्गत हुई नीलगाय की मौत
खड्डा/कुशीनगर
वन क्षेत्र रेंज खड्डा अंतर्गत ग्राम भुजौली बाजार निवासी राम नगीना शर्मा के सरसों के खेत में बुधवार की बीती रात ठंड की चपेट में आने से एक नील गाय की मृत्यु हो गई सुबह के समय ग्राम के लोगों द्वारा मृत नीलगाय को देखकर वन विभाग खड्डा को सूचना दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत नीलगाय को कफन दफन किया इस मौके पर वन विभाग के वन प्रहरी सिंहासन यादव, वन प्रहरी राजेंद्र यादव, हरंगी, मुन्ना ने बताया कि अत्यधिक ठंड लगने की वजह से नील गाय की मृत्यु हुई है।
वन कर्मियों ने किया मृत नीलगाय का कफन दफन