
सुबह का भूला शाम को वापस आया घर – नंदकिशोर मिश्र
पार्टी में पुनः वापसी पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
कुशीनगर
समय के करवट बदलने को ही राजनीति कहते है,सपा के कद्दावर नेता और दो बार विधायक रह चुके नंदकिशोर मिश्र के अपने घर वापसी भाजपा में शामिल होते ही तमकुहीराज विधानसभा 331 के राजनीति ने ऐसी करवट ली है कि यहां के बनते बिगड़ते समीकरण ने सबको चौका दिया है। कभी यहां से सपा की एकतरफा जीत और कांग्रेस को पीछे खड़ा वाले राजनीतिक जानकारों का गणित फिसल कर अचानक उल्टा उत्तर दिखाने लगा है। इनकी माने तो भाजपा में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है तो पीछे सपा खड़ी दिख रही है।
वापसी ने लाया रंग भाजपा को बनाया नंबर वन
जो कांग्रेस इसके पूर्व सपा से जीत के लिए संघर्ष कर रही थी वह अब अपनी साख बचाने को बसपा से तीसरे नम्बर के लिए लड़ रही। वहीं जो भाजपा तीसरे नम्बर के लिए संघर्ष कर रही थी, वह अचानक जीत के पायदान पर पहुँचते ही सपा से लड़ रही है। तमकुहीराज के राजनीतिक उपजाऊ भूमि के गणित को समझने में बड़े बड़ो का दिल घबराने लगता है। लेकिन जमीन के वर्तमान उर्वरा से जो सन्देश आ रहा, वह यह बताने को काफी है, की एक दशक बाद फिर भाजपा और सपा में सीधी टक्कर है। चुनावी जंग में सज रहे योद्धाओं पर बारीकी से नजर दौड़ायें तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार यहां कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के लिए उत्तर प्रदेश से सबसे बुरी खबर हो सकती है।