
अभियान चलाकर मतदाताओं को किया जागरूक
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मतदाताओं को किया जागरूक
कुशीनगर
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को किया जागरूक बता दें कि 22 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट कुशीनगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को किया जागरूक
मतदाताओं को किया गया जागरूक
बताते चलें राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रिया कुमारी की निर्देशानुसार आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को कुशीनगर जिला प्रभारी सुदामा सिंह पटेल के द्वारा खड्डा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा अहीरौली खास में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को जागरूक करते हुए संबोधित किया कि आप लोग अगर मतदाता हैं तो आप लोगों का यह अधिकार बनता है मतदान के दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करना अनिवार्य है
आप लोग आने वाले 3 मार्च को अपने बूथ केंद्र पर सब कामों को छोड़कर अपना मत देने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत करें तथा अच्छा छवि वाले सरकार बनावे किसी भी प्रलोभन से दूर रहें उनके अफवाहो में आकर अपना मत गलत जगह पर न जाने दे जब लोकतंत्र मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा और जब देश मजबूत होगा तो आप लोग मजबूत होंगे इसीलिए अच्छे छवि वाली सरकार बनाकर लोकतंत्र को मजबूत करें इस दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के पदाधिकारी अजीत कुमार निगम ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली ब्लॉक उपाध्यक्ष राधेश्याम जी कार्यकर्ता मनीष गुप्ता राहुल सिंह शैलेश पासवान प्रदीप तिवारी जग्गी पासवान मनोहर जोगिंदर अजीज अंसारी अजय सिंह विजय सिंह मनोज गुप्ता एवं सैकड़ों की संख्या में मतदाता उपस्थित रहे।