उत्तर प्रदेशकुशीनगर

सचेतक बने कुशीनगर सांसद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करने बाद दिखे उत्साहित

एसके भारती/कुशीनगर

कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे के संसदीय दल के सदस्य व लोकसभा सचेतक बनाये जाए पर जनपद में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जनपद के सुकरौली में मण्डल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम शिक्षक नेता आशुतोष पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह बंटी व राजेश गुप्ता की अगुवाई में स्वागत हुआ इसी क्रम में हाटा में विधायक पवन केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, मण्डल अध्यक्ष हाटा उदयभान कुशवाहा, करुणाकर पाण्डेय, श्रीप्रकाश मिश्रा, रामक्यास सिंह के अगुवाई में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह व जोश के साथ सांसद का माल्यार्पण करके किया स्वागत

क्रमशः कसया, साखोपार, बाड़ी पुल, रामजानकी नगर सहित विभिन्न जगहों पर स्वागत कार्यक्रम निरंतर चलता रहा । इसके बाद पार्टी कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वागत हुआ।

जनपद के कई स्थानों पर किया गया स्वागत

इस दौरान जिलाध्यक्ष हियुवा संजय सिंह मुन्ना, नंदकिशोर नथानी, राणा प्रताप राव, विकास तिवारी, अमर केडिया, अमर नाथ यादव, अभय राव, राजेश सिंह, रामानुज मिश्रा, पिन्टू उपाध्याय सहित सुमित त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, कुंदन दुबे, चंद्रप्रकाश दुबे, विजय शुक्ला, फुलबदन कुशवाहा, अंकुर पाण्डेय, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, बालमुकुन्द दुबे, शैलेश दुबे, विवेक मिश्रा, गिरीश चतुर्वेदी, संतोष दत्त राय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी कार्याल पर सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत किया गया स्वागत

तत्पश्चात सांसद का काफिला पार्टी कार्यालय से आगे बढ़ा तो पडरौना के सुभाष चौक पर मनीष जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।सुरजनगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद पिपरा बाजार, नौरंगिया चौराहे, नेबुआ चौराहे पर होते हुए गृह ग्राम सभा मठिया बुजुर्ग में भी भव्य स्वागत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button