
कुशीनगर जनपद में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
जनपद के विभिन्न स्थानों पर चलता रहा स्वागत कार्यक्रम
कुशीनगर
गोरखपुर से आ रही भारती जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा सोमवार को कुुुुशीनगर जनपद के सीमा में प्रवेश करते ही हाटा विधानसभा के वरवां बाबू पेट्रोल पम्प पर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा सांसद विजय कुमार दुबे के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया जैसे-जैसे जन विश्वास यात्रा आगे बढ़ती रही जागो जगहों पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर उत्साह बढ़ाया।
जनपद के विभिन्ना स्थानों पर जन विश्वास यात्रा का किया गया स्वागत
भाजपा की जन विश्वास यात्रा दोपहर बाद भैंसही बाजार पहुंचा जहां मण्डल अध्यक्ष रामक्यास सिंह के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंह, मनोज सिंह, कुँवर आकाश सिंह, रामू राव, उमेश सिंह, व्यास सिंह, रावीन सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा प्रवासी प्रकोष्ठ के सह संयोजक, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह, सन्दीप सिंह, चन्दन कन्नौजिया, हरीश पाण्डेय, नन्देश्वर गुप्ता, विधायक पवन केडिया, जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष उदयभान कुशवाहा, अंकित गोसाईं, अमन त्रिपाठी, अश्विनी कुमार सिंह, राज पाठक, पन्नेलाल सिंह, सत्यम वर्नवाल, मनीष रुंगटा, रमेश मद्धेशिया सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।