
कुशीनगर के न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का हुआ शुभारंभ
भाजपा महिला मोर्चा की चंद्रप्रभा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
कुशीनगर/एम रिजवी
कुशीनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुडवा दिलीप नगर में आज मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की चंद्रप्रभा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की महिला चंद्रप्रभा ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव अपनी दिनचर्या को बदलें और विशेषकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस मेला में बहुत लोगों का जांच किया गया जैसे शुगर, डायबिटीज, टीवी, मलेरिया इत्यादि, इसमें अंतोदय कार्ड धारकों का निःशुल्क गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया और वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ आशीष दुबे,डॉक्टर आरिफ अली,डॉक्टर सावित्री सिंह, सोनम खरवार, नीलम(सी.एच.ओ), विनोद कुमार (एल.टी.), अनूप कुमार (फार्मासिस्ट), पुष्कर, आशा, मीना देवी, बीएलओ सरोज देवी, वंदना कुशवाहा, सीता देवी,(ए.एन.एम.) श्रीमती देवी, पत्रकार राजन सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।