
बाबा साहब भारतीय संविधान की आत्मा हैं – विनय जायसवाल
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया
कुशीनगर/एम रिजवी
भारतीय संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती पर आज नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के कठकुइयाँ मोड़ तिराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया इसके पूर्व नपा कर्मचारियों द्वारा हर दिन की भांति आज भी बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा की धुलाई और सफाई की गई नपाध्यक्ष जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि भारत के सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पकार, उत्कृष्ट विधिवेत्ता, अशक्त, शोषित व वंचित समाज के प्रखर स्वर रहे बाबा साहब भारतीय संविधान की आत्मा है
कठकुइयाँ मोड़ तिराहे पर स्थापित प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
साथ ही उन्होंने बताया कि नपा पडरौना विगत चार वर्षों से लगातार नगर में मौजूद सभी राष्ट्रपुरुषों व महापुरुषों की प्रतिमाओं की प्रतिदिन धुलाई, सफाई और माल्यार्पण कर इन हुतात्माओं को सम्मान देता आया है। बाबा साहब के संविधान को समय समय पर वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप मजबूती प्रदान करने के लिए उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान उनके साथअध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, अरुण सिंह विनय मद्धेशिया भगत यादव मानस मिश्र, अनूप गोंड, धनन्जय सिंह, रियाजुद्दीन, अरुण सिंह, अनिल कुमार, विपिन जायसवाल, अभय मारोदिया संतोष चौरसिया दीनदयाल मद्धेशिया राहुल गुप्ता संजय सिंघल आशुतोष कुमार के अलावा नगरपालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।