
आर के बॉक्सिंग क्लब के 7 मुक्केबाज प्रतियोगिता हेतु हुए चयनित
राज्य स्तरीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में लेंगे भाग
हाटा – कुशीनगर/एम रिजवी
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सब जूनियर, जूनियर, यूथ राज्य स्तरीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता आशा बॉक्सिंग एकेडमी बनारस में आयोजित होने वाली 16 व 17 अप्रैल 2022 के लिए गोरखपुर मंडल के आर के बॉक्सिंग क्लब के 7 खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व चयनित खिलाड़ी में ज्योति कुशवाहा पुत्री हरमोहन कुशवाहा वैष्णवी बरनवाल पुत्री संदीप बरनवाल खुशी सिंह पुत्री उमा संकर सिंह संजना चौहान पुत्री विनोद चौहान शीतल कुशवाहा पुत्री राम निवास कुशवाहा तन्नू गौड़ पुत्री वीरेन्द्र गौड़ सिंह पुत्री रमेश सिंह के उपलब्धियों पे इनकी सरहना करते हुए देवरिया देहात के पूर्व ग्राम प्रधान गोवर्धन गुप्ता के द्वारा इनके खेल संसाधन हेतु बॉक्सिंग ग्लव्स के लिए 11000 रुपया का सहयोग किया। आर के बॉक्सिंग क्लब के कोच व सचिव राजेश कुमार गुप्ता ने माता रानी से प्रार्थना की , माता रानी इनको इतना शक्तिशाली बनाए जो खेल सहित क्षेत्र की भी सेवा इसी प्रकार से कर सके।
क्लब के कोच व सचिव राजेश कुमार गुप्ता ने बॉक्सिंग परिवार की तरफ से आभार प्रकट करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।