
उत्तर प्रदेशकुशीनगर
तस्करी के 21 राशि गोवंश के साथ 4 वाहनों तथा पशु तस्कर हुए गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए चार पशु तस्कर
कुशीनगर –
जनपद में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाक 14 दिसंबर 2021 को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर महुअवा कांटा एन एच 28 हाइवे कट के पास से चार अदद पिकप वाहन से बध हेतु तस्करी कर ले जायी जा रही 12 राशि गाय व 9 राशि बछड़ा कुल 21 राशि गोवंशीय पशुओं की बरामदगी की गयी तथा मौके से 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।
एक साथ पशुओं के साथ तस्करी के पकड़े गए चार वाहन
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 531/2021 धारा 3/5A,5B/8 गोवंध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।