
अधिकारीयों की चौखट खटखटाने के बाद नहीं मिली न्याय, महिला अब जाए तो जाए कहां ..??
न्याय के लिए नहीं छोड़ा अधिकारियों का दरवाजा खटखटाना
एसके भारती/कुशीनगर
प्रदेश सरकार ने महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मिशन शक्ति शुरू किया है। जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण से सम्बंधित है। जिसमे महिलाओं से जुड़े अपराधों / घटनाओं को संवेदनशीलता के साथ गम्भीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही किये जाने का दिशा निर्देश दिया गया है। पर यह मिशन शक्ति नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र में विफल साबित हो रहा है और स्थानीय प्रशासन के उपेक्षा के चलते महिलाओ को न्याय मिलना रेगिस्तान में पानी के मिलने के जैसा साबित हो रहा है।
जनप्रतिनिधियों और सीएम हेल्पलाइन पर भी लगा चुकी है न्याय की गुहार,
अपने प्रेमी के यौन शोषण करने के बाद एक बच्चा होने पर धोखा देने के मामले में, न्याय पाने के लिए पीड़िता स्थानीय थाने से लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को अनेको बार शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाने के बाद भी न्याय नही मिलने पर पीड़िता सरिता का दर्द बुधवार को पत्रकारों के सामने आंसू के धार के साथ निकलने लगे। उसके आंखों से बेतहाशा निकल रहे आंसू को देखकर कुछ समय के पत्रकार भी विचलित होने लगे और इस घटना से सम्बंधित जिम्मेदारों को कोसने लगे। इतना ही नही मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के एक समूह ने भी जिम्मेदारो के द्वारा गौर जिम्मेदार रवैया अपनाने पर उन्हें जमकर कोसा। स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध पीड़िता से लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश था।
अपने दो मासुम बच्चो के साथ ढाई माह से दर दर भटक रही है पीड़िता
पीड़िता सरिता ने बताया कि स्थानीय थाना, थाना दिवस, जनपद स्तरीय अधिकारियों, सांसद जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पर भी अनेको बार शिकायत करने / शिकायती पत्र देने के ढाई माह बाद भी आज तक मुझे न्याय नही मिला। यहा तक कि जिम्मेदार सब कुछ जानते हुवे भी अनजान बने हुवे है। स्थानीय ग्रामीणों के रहमो करम पर गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर पर जाड़े के इस मौसम में बगैर किसी संसाधन के अपने दो मासूम बच्चों के साथ रहकर हर आने जाने वालों में से आज भी वो उस फरिस्ते को तलाश रही है जो उसे न्याय दिला सके।
सरकार द्वारा चलाई गई महिला हेल्पलाइन नजर आ रही है फेल
पीड़ित सरिता के अनुसार सात साल अपने प्रेमी अनुज के साथ नोयडा में रहने के बाद उसके एक बच्चे की माँ भी बनी है। शारीरिक और आर्थिक शोषण करने के बाद प्रेमी ने धोखा दे दिया है।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पटखौली गांव में अपने प्रेमी अनुज को धोखा देने के बाद उसी के साथ अपना जीवन यापन करने की जिद पर अड़ी है, और दर दर भटककर हर किसी से न्याय की भीख मांग रही है। अब देखना यह है कि प्रदेश सरकार के जिम्मेदार कब इस पीड़िता को न्याय दिलाते है .?
उपरोक्त प्रकरण में नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय से सीयूजी नम्बर पर अनेको बार सम्पर्क करने के बाद भी सम्पर्क नही हो सका। जिससे उनका पक्ष नही जाना जा सका है।