
छठ मइया की प्रतिमा विसर्जित करते हुए किया गया जयघोष
प्रतिमा को नदी में किया गया विसर्जित
एसके भारती/कुशीनगर
छठ के पावन पर्व पर पूजा के पंडालों में स्थापित छठ मईया की प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं के द्वारा धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ बृहस्पतिवार की शाम तक विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान उत्साहित युवक डीजे और नगाड़े की धुन पर थिरकते रहे और अबीर व गुलाल उड़ाकर जयकारा लगाते रहे। खड्डा थानाक्षेत्र अंतर्गत मदनपुर सुकरौली में स्थापित की गई प्रतिमा का भी विसर्जन कर दिया गया। मदनपुर सुकरौली और भेड़िहारी से जितेन्द्र चौबे के घर से होकर मूर्ति विसर्जन करने के लिए ले जाया गया।
प्रतिमा विसर्जन के समय भक्तिमय रहा चहुंओर
सूत्रों के अनुसार मदनपुर सुकरौली में स्थापित छठ मईया की प्रतिमा का विसर्जन नारायणी नदी में किया गया।इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, विजय साहनी, चन्द्रभान साहनी, अतुल विश्वकर्मा, मन्टू साहनी, रामजी उर्फ नवरंग, शिकेन्द्र साहनी, बब्बी चौधरी, संजय कुमार, अंगद निषाद, मंजेश साहनी, प्रदीप साहनी, सूरज साहनी और अंशु सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।