उत्तर प्रदेशकुशीनगर

छठ पावन पर्व पर प्राचीन पोखरे पर किया गया भव्य गंगा आरती

11सौ दीप प्रज्वलित करके किया गया गंगा आरती

एसके भारती/कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र सहित जनपद के लगभग सभी क्षेत्रों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता छठ पर्व। इस व्रत को कर रहे व्रतियों ने बुधवार की शाम को डूबते हुवे भगवान सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं द्वारा छठी मईयां के गीत से छठ घाट गूंजते रहे। इसके पश्चात दूसरा अर्घ्य गुरुवार की सुबह भगवान सूर्य को देंकर व्रत को पूर्ण किया जाएगा।
छठ पर्व को लेकर नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत स्थित नौरंगिया तिराहे के पास बने हुवे शिव मंदिर के परिसर में स्थित प्राचीन पोखरे पर श्री रुद्र शक्ति सेवा ट्रस्ट के द्वारा 11सौ दिप प्रज्वलित करके गंगा आरती किया गया। इस दौरान बनारस से आये हुवे विद्वानों के एक समूह के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया।

व्रती महिलाओं के लिए पूर्व में छठ घाट की की गई थी साफ सफाई

ट्रस्टके सदस्यों के द्वारा पूर्व से सुनियोजित कार्यक्रमो के चलते पोखरे को साफ सफाई करवाकर उसकी सजावट करवा दिया गया था। व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किया गया था। वही पर आगन्तुको के लिए राजेशमणि इंटरमीडिएट कालेज और सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया के तरफ से निःशुल्क जलपान और चाय पानी का व्यवस्था किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय थाने की पुलिस रही। आयोजक टीम के सदस्यों ने बताया कि रात्रि में विशाल भगवती जागरण भी करवाया जाएगा। वहीं गुरुवार की सुबह अर्ध्य देने वाली महिलाओं को अर्ध्य दिलवाने के लिए विशेष रूप से योग्य ब्राह्मणों को बुलाया गया है। पोखरे के इर्द गिर्द हजारो की भीड़ के चलते मेले के जैसा माहौल बना हुवा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button