
दीपावली पर्व एवं छठ पूजा त्यौहार को लेकर उपजिलाधिकारी खड्डा ने किया नगर भ्रमण
नगर भ्रमण के साथ खड्डा नगर स्थित जटाशंकर पोखरे का किया गया निरीक्षण
दीपावली पर्व व आगामी त्यौहार छठ पूजा को लेकर उपजिलाधिकारी खड्डा ने पूरे नगर का भ्रमण करते हुए खड्डा नगर स्थित जटाशंकर पोखरे तथा पूजा स्थल का निरीक्षण किया।
शांति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए उपजिलाधिकारी खड्डा द्वारा किया नगर भ्रमण
बताते चलें कि 3 नवंबर 2021 दिन बुधवार को दीपावली पर्व तथा दीपावली पर्व के बाद आने वाली त्यौहार छठ पूजा को लेकर उपजिलाधिकारी खड्डा उपमा पाण्डे ने खड्डा नगर का भ्रमण करते हुए छठ पूजा स्थल जटाशंकर पोखरे का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
नगर भ्रमण में क्षेत्राधिकारी खड्डा शिवाजी सिंह, थानाध्यक्ष खड्डा धनवीर सिंह, एसआई रामाशंकर सिंह यादव, उपनिरीक्षक राजेश गौतम, कांस्टेबल कैलाश यादव, कांस्टेबल मटरू यादव, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल विश्वजीत यादव, भाजपा मीडिया सेल से आनंद सिंह के साथ पीएससी बल तथा अन्य खड्डा थाने के फोर्स समय पर मौजूद रहे।