
नौरंगिया मण्डल का बूथ समीक्षा और कार्यशाला, ब्लाक सभागार में सम्पन्न
भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
एसके भारती/कुशीनगर
भारतीय जनता पार्टी नौरंगिया मण्डल का कार्यशाला सोमवार को दोपहर बाद नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ब्लाक सभागार में नौरंगिया मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक के मुख्य अतिथि खड्डा विधानसभा प्रभारी जनार्दन गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला महामंत्री विवेकानन्द पाण्डेय, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, नेबुआ नौरंगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष सन्तोषमणि त्रिपाठी, आदि ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
नौरंगिया मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके और वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि जनार्दन गुप्ता ने कहा कि मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुवे आगामी तिथियों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए तन मन से लग जाये।
सदस्यता अभियान के तहत नए मतदाता बनाने की कही गई बात
वहीं जिला महामंत्री विवेकानन्द पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के लक्ष्य को पाने के लिए अपने अपने बूथ पर नए मतदाताओं को बनाने और सदस्यता अभियान को गति दे। उन्होंने लक्ष्य 2022 को सफल बनाने का भी मंत्र दिया।
बैठक को अन्य और ने भी संबोधित किया। बैठक के समापन की घोषणा मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने किया। वही सभा का संचालन पप्पु सिंह ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से पिछड़ा मोर्चा नौरंगिया मण्डल अध्यक्ष ब्यास बर्मा, नेबुआ सेक्टर प्रमुख बृजेश गुप्ता, इंद्रजीत अमन, सन्तोष गुप्ता, बाबुनन्दन यादव, अजय जायसवाल और उदयभान गुप्ता सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।