उत्तर प्रदेशबड़ी खबरें

वृद्धाश्रम के 50 वृद्धों को ठंड काल में किया गया कंबल वितरण

स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मण्डल द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से किया गया कंबल वितरण

अम्बेडकरनगर
नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत एनटीपीसी टांडा द्वारा ठंड मौसम के चलते ठंडी से वचव  के लिए वृद्धाश्रम दहीरपुर में 50 बुजुर्गो को कंबल वितरित कर मानवता का परिचय दिया गया। एनटीपीसी टांडा की महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा मधुलिका सिंह द्वारा अपनी सदस्याओं के साथ अम्बेडकरनगर जाकर कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर गरिमा मंडल की उपाध्यक्षा रीता सिंह, नीता सेनशर्मा एवं अन्य पदाधिकरीगण मौजूद रहीं।  गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं सदस्याओं को आश्रम के कर्मचारियों एवं बुजुर्गों ने हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्षा मधुलिका सिंह ने आश्रम के बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना एवं उनके सुझावों को सुना।

वृद्धाश्रम के बुजुर्गो को कंबल वितरण कर संस्था हुई धन्य

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने सर्द मौसम में एनटीपीसी-टांडा द्वारा कंबल दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस पुनीत कार्य के लिए गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। कंबल वितरण कार्यक्रम का संयोजन प्रबंधक राजीव त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button