
देेश
देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस तरह की लापरवाही को लेकर पंजाब सुरक्षा एजेंसी पर कई सवाल उठ रही हैं जो काफी निंदनीय है। आज पंजाब में फिरोजपुर में सुरक्षा व्यवस्था में जो चूक हुई है इसकी राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट इसका घोर निन्दा करती हैं।
पंजाब के फिरोजपुर में बड़ी रैली होने के दौरान हुई लापरवाही
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की आज सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है, उनकी पंजाब के फिरोजपुर में बड़ी रैली होनी थी, लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सड़क पर ही उनके काफिले को रोक दिया।अब ANI से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया है कि पीएम मोदी इस घटना से खासा नाराज हैं। उन्होंने सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं एयरपोर्ट जिंदा लौट पाया।
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट ने इस बड़ी लापरवाही पर जताई घोर निंदा
आज प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में जो लापरवाही की गई और जो प्रदर्शनकारियों के साथ पंजाब पुलिस जिनको सुरक्षा व्यवस्था देखनी चाहिए चाय पी रहे थे इसकी घोर निन्दा राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।