
पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत
खबर भोजपुरी की पेशकश……
कार्तिक मास के चौथे दिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रख लंबी उम्र की कामनाएं की हिंदू धर्म के अनुसार करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत महिलाएं रखतीं हैं जो आज 24 अक्टूबर दिन रविवार को है।
24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत
खास बात यह है कि पांच साल बाद फिर इस करवा चौथ पर शुभ योग बना है करवा चौथ की पूजन इस बार रोहिणी नक्षत्र में होगी।
हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है रविवार के दिन व्रत रखने से सूर्यदेव अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते है।
धार्मिक मान्यता है कि सूर्य की कृपा से भक्तों को दीर्घायु की प्राप्ति होती है और वह आरोग्यता को प्राप्त करता है आज के दिन व्रती महिलाओं को सूर्यदेव का असीम आशीर्वाद प्राप्त होगा।
पति की लंबी आयु के लिए महत्वपूर्ण होता है महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत
करवा चौथ व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त: ज्योतिषाचार्य पं बृजेश पाण्डेय के अनुसार इस बार चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा और व्रत का पूजन इसी नक्षत्र में होगा कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज 24 अक्टूबर रविवार प्रातः 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू हुआ है यह तिथि अगले दिन 25 अक्टूबर को प्रातः 5 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी।
5 वर्ष बाद रविवार के दिन करवा चौथ का बना है योग
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है पूजन के लिए शुभ मुहूर्त आज 24 अक्टूबर को शाम 7 बजे से लेकर 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।