
बसपा मुखिया व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री की मां का हुआ निधन
इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ निधन
बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां का इलाज के दौरान हृदय गति रुक जाने के कारण 13 नवंबर 2021 दिन शनिवार को अस्पताल में ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के मुताबिक बसपा सुप्रीमो की मां रामरति काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया था आज 13 नवंबर 2021 को हृदय गति के रुक जाने के कारण 92 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई जिन का अंतिम संस्कार बसपा मुखिया के दिल्ली पहुंचने के बाद परिवार को एकत्र होने पर किया जाएगा।
निधन पर बसपा पार्टी के सभी मेंबरों ने प्रकट किया शोक
इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष कुशीनगर रितेश कुमार ने बताया कि अति दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार बहन जी के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर कल 14 नवंबर को किया जाएगा।
वहीं खड्डा 329 के बसपा विधानसभा दयानिधि मरी त्रिपाठी ने बहन कुमारी मायावती जी की माता जी का स्वर्गवास पर सादर नमन करते हुए पूरे विधान सभा कमेटी की तरफ से गहरी दुःख भरी संवेदना प्रकट की है।