उत्तर प्रदेशगोरखपुर

एसएचओ प्रीति सिंह ने संभाला गोरखपुर महिला थाना का कार्यभार

पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में नहीं छोड़ती कोई कसर

गोरखपुर

महिला थाना प्रभारी प्रीति सिंह ने गोरखपुर महिला थाना का कार्यभार संभालते ही रोड छाप रोमियो मैं हड़कंप की खलबली मची हुई है जिससे सड़कों पर विचरण कर रहे रोड छाप रोमियो नजरबंद हो चलेे हैं इनके बुलंद हौसले न्याय के लिए सदैव तत्पर रहती हैं महिलाओं के प्रति हरपल मदत करने की इनकी निष्ठा एक बार फिर इस पद की गरिमा को चार चांद लगा रही है।

अब शहर में रोड छाप मजनुओं की खैर नहीं बदले अपना रवैया

सनद रहे की इससे पहले देवरिया में इन्होंने कई मनबढ़, उदंड लड़कों एवं रोड रोमियो के दीमांग दुरूस्त कर दिया था जिसके कारण उन्हें हर युवती व महिला बहन और मां के रूप में दिखाई देती थी। प्रीति सिंह ने गोरखपुर में महिलाओं और लड़कियों को महिला हैल्पडैस्क 1090 और 112 नंबर पर डायल करने हेतु जागरूक किया है।उनका कहना है कि सभी महिलाओं को ये नंबर पता होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत 112 नंबर डायल कर अपना साथ हो रहा है घटना की सूचना दे सकें। न्याय दिलाने में विश्वास रखने वाली प्रीति सिंह महिलाओं की हर सम्भव मदद कर अपने कर्तव्यों का पालन करने में तत्पर रही है ‌जो लड़कियां छेड़खानी और उत्पीड़न के खिलाफ नहीं बोल पाती है उनको भी जागरूक कर न्याय के प्रति लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगी।

पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तत्पर हैं एसएचओ प्रीति सिंह

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा पुरे प्रदेश में महिलाओं को सभी प्रकार की सुरक्षा दे रखे हैं बस महिलाओं को जागरूक करना प्रीति सिंह का मुख्य उद्देश्य होगा, न्याय सर्वोपरि मानने वाली थाना प्रभारी प्रीति सिंह महिला उत्पीडन एवं दहेज उत्पीडन के सख्त खिलाफ हैं और न्याय दिलाने हेतु हमेशा कर्तव्यो का पालन करतीं हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page