
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट द्वारा मनाया गया संविधान दिवस
संविधान दिवस पर संविधान रचयिता की प्रतिमा को किया गया माल्यार्पण
गोरखपुर
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट द्वारा संविधान दिवस पर सर्व प्रथम बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा मिष्ठान वितरण करते हुए मजदूर वर्ग के साथ अन्य लोग को भी जागरूक कर शपथ लिया गया। न्याय दिलाने हेतु सभी लोगों की मदत करना ही मानवता का सबसे बड़ा कार्य है। संविधान दिवस पर मजदूरों को उनके सभी अधिकारों की जानकारी दी गई और साथ ही ये भी बताया गया कि मनुष्य अपने जीवन में अकेला नहीं है उसके साथ न्याय एवं संवैधानिक शक्तियां हैं।
संविधान दिवस पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा संविधान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
जिससे वह आगे बढ़ सकता है और अपने जीवन को सुरक्षित रख सकता है तभी न्याय और अधिकार की जानकारी होगी। संविधान में सबके लिए अधिकार और एक समान न्याय की बात कही गई है ताकि लोग अपने देश के संविधान को समझ सके । राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट से जोड़कर संविधान के विषय में साझा कर सकते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने सभी मजदूरों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों को बताया और जीवन में आगे बढ़ने के उपाय भी बता कर जागरूक किया। सभी पदाधिकारियों के साथ सदस्यों ने शपथ ली और अन्यों को भी जागरूक किया। इस मौके पर नवनीत कुमार सिंह,मुनिद्र, राजेश्वर शर्मा, इमरान खान , ब्रह्म नंद शुक्ला,आदि पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहें।